रामनगर से महिला प्रोफेसर लापता,तलाश जारी 

बीते शनिवार की सुबह घर से परीक्षा ड्यूटी के लिए गई रामनगर महाविद्यालय की महिला प्रोफेसर रहस्यमय तरीके से गायब है। मामलें की जानकारी मिलते ही प्रोफेसर के परिजन व महाविद्यालय प्रशासन परेशान है। घटना के संबंध में महिला प्रोफेसर के पिता ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देदी है।  पुलिस ने गुमशदा की तलाश भी शुरू कर दी है। 

दरअसल,पिथौरागढ़ महाविद्यालय के सेवानिवृत्त प्राचार्य नीलाम्बर पुनेठा का परिवार रामनगर के दुर्गा पूजा में है और सेवानिवृत्त प्राचार्य ने मामलें में बताया है कि उनकी पुत्री ऋचा पुनेठा रामनगर महाविद्यालय में वनस्पति विज्ञान विभाग में प्रोफेसर के पद पर काम करती है।

 रामनगर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. एमसी पाण्डेय ने बताया कि महिला प्रोफेसर की शनिवार को महाविद्यालय में परीक्षा ड्यूटी लगी थी और उन्हें सुबह 8:30 बजे तक अपनी उपस्थिति की रिपोर्ट महाविद्यालय प्रशासन को देनी थी।वो घर से निकली कॉलिज जाने को लेकिन वहां नहीं पहुंची ,काफी देर के बाद ढूँढना शुरू हुआ लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। महिला प्रोफेसर की अंतिम लोकेशन काशीपुर के चैती मंदिर के पास मिली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *