टेलीविज़न पर करोड़ों लोगों को जिस रिएलिटी शो के आने का बेसब्री से इंतज़ार रहता है वो है बिग बॉस,लेकिन यह टेलीविज़न शो विवादित कहा जाता है। बिग बॉस के घर में जहां दोस्ती, प्यार देखने को मिलता है वही दूसरी तरफ बिग बॉस के घर में काफी विवाद भी होते हैं। बिग बॉस के हर सीजन में कई ऐसे कंटेस्टेंट्स आ चुके हैं जिन्होंने घर में न सिर्फ लड़ाई की, बल्कि उनका गुस्सा कही न कही शो के होस्ट सलमान खान भी उन्हें सख्ती के साथ भी शांत नहीं करवा पाए। हर सीजन में कई ऐसे कंटेस्टेंट आते हैं जो घर में हर किसी से पंगा लेते ही लेते हैं। कई ऐसे कंटेस्टेंट हो चुके हैं जिन्हें बिग बॉस के घर में उनके पंगों की वजह से पहचान मिलती है। आपको बतादें कि बिग बॉस के घर में कई ऐसे कंटेस्टेंट आए जिन्हें कई बार सलमान खान से वीकेंड के वार में काफी दांत खानी पडी,लेकिन इसके बावजूद वो घरवालों से पंगे लेने से बाज नहीं आए। हम अपने इस आर्टिकल में आपको उन कलाकारों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनके पंगों की वजह से सलमान खान भी काफी परेशान हो गए तो चलिए देखते हैं इस लिस्ट में कौन-कौन से कलाकार शामिल हैं।बिग बॉस 8 के कंटस्टेंट गौतम छोटी-छोटी बातों पर चिल्लाने लगते थे और एक टास्क के दौरान उन्होंने करिश्मा तन्ना ने जब उन पर मिर्ची डाली तो वो मेकर्स पर खूब चिल्लाए। इस तरह की गतिविधियों के साथ धीरे धीरे बिग बोस शो दर्शकों की जान बन चूका है। टीवी एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला की तरह आसिम भी कागि गरम मिजाज के थे। उनका कई दफा सिद्धार्थ और पारस से झगड़ा देखने को मिला। सिद्धार्थ और आसिम की लड़ाई से सलमान काफी गुस्सा थे। सीजन 14 में अक्सर रूबीना का राहुल वैद्य से लेकर कविता कौशिक और निक्की तंबोली का बवाल होता था। सलमान खान इनके भी झगड़ों से परेशान हो चुके हैं। आपको बतादें पहले भी बिग बॉस विवादों की बजह से काफी चर्चा में रहा है। डॉली बिंद्रा और मनोज तिवारी की घर में लड़ाई को शायद आज तक कोई नहीं भूल पाया है।
बिग बॉस सीज़न 15 हुआ शुरू,पिछले सीज़न्स में सलमान हुए इन कंटस्टेंट से परेशान

