पूर्व सीडीएस और पूर्व सेना प्रमुख के बाद अब उत्तराखंड के एक और बेटे राजेश भंडारी ने वायुसेना में गर्व से सर ऊंचा कर दिया है वो टिहरी के रहने वाले हैं और राजेश भंडारी को वायुसेना में उप प्रमुख बनाया गया है।
राजेश की नियुक्ति एयरफोर्स मुख्यालय नई दिल्ली में असिस्टेंट चीफ ऑफ एयर स्टाफ के पद के तौर पर हुई है। आपको बतादें कि राजेश भंडारी की शिक्षा-दीक्षा देहरादून में हुई है। वे 15 दिसंबर 1990 को एयरफोर्स में कमीशन्ड ऑफिसर थे और एक फरवरी 2022 को एयर कमोडोर पद पर पदोन्नत किए गए जिसके बाद भंडारी के पिता स्व. ललित सिंह भंडारी एसएसबी से एसएसपी रिटायर्ड थे जबकि माता स्व. रामेश्वरी देवी गृहणी थी। उन्होंने बताया कि उनके बड़े भाई कुलदीप भंडारी उत्तरकाशी में व्यवसायी हैं

