सीएम धामी ने ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट-2023 वेबसाइट को किया लॉन्च

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में दिसंबर में प्रस्तावित ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट-2023 का लोगो और वेबसाइट को लॉन्च किया था उस समय मुख्यमंत्री धामी ने कहा था कि इंवेस्टर्स समिट राज्य के जरुरी अवसर है। 

साथ ही उन्होंने कहा कि सरकार राज्य में निवेश को प्रोत्साहित करने के लिए संकल्पित होकर कार्य करती है। सीएम धामी ने ये भी कहा कि उद्यमियों के हितों का पूरा ध्यान दिया जाएगा। 

यह इंवेस्टर्स समिट पूरे राज्य और सभी विभाग के लिए बेहद ज़रूरी है। यह एक बड़ा मौका है जिसका हम भरपूर लाभ ले सकते हैं। इसका अधिकतम लाभ लेना होगा। कहा कि इसके लिए देहरादून में संवाद और 21 अगस्त को दिल्ली में इंडस्ट्री समूह के साथ बेहतर माहौल में बातचीत हुई है। इंडस्ट्री समूह के सभी लोग ब्रांड अम्बेसडर हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *