आज बुधवार को एशिया कप के 16वें संस्करण की शुरुआत हो रही है। आज 30 अगस्त से आगाज़ हो चुका है। इस खेल में मेजबान पाकिस्तान के सामने नेपाल की टीम है। पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला ले लिया है।नेपाल की टीम किसी भी प्रारूप में पाकिस्तान से पहली बार खेलने उत्तरी हैं। इन दोनों टीमों को एशिया कप के ग्रुप ए में स्थान मिला है।
इसमें भारतीय टीम भी हिस्सा ले रही है, नेपाल के खिलाफ पाकिस्तान की पारी शुरू हो गई है। फखर जमान और इमाम उल हक क्रीज पर उतरे हैं।
पाकिस्तान: फखर जमान, इमाम उल हक, बाबर आजम (कप्तान), मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), आगा सलमान, इफ्तिखार अहमद, शादाब खान, मोहम्मद नवाज, शाहीन अफरीदी, नसीम शाह, हारिस रऊफ।
नेपाल: कुशल भुर्तेल, आसिफ शेख (विकेटकीपर), रोहित पौडेल (कप्तान), आरिफ शेख, कुशल मल्ला, दीपेंद्र सिंह ऐरी, गुलशन झा, सोमपाल कामी, करण केसी, संदीप लामिछाने, ललित राजवंशी

