कृषि कानूनों और केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्र टेनी की टिप्पणी का पर विरोध लखीमपुर खीरी में इस कदर बरपा है की इसकी आग ने राज्यों को भी जला रही है। गौरतलब है कि हंगामा इस लिए गरमाया क्यूंकि मंत्री अजय मिश्रा के बेटे के साथ किसानों की हिंसक झड़प हुई जिसमें 8 किसान मारे गए। बीते दिन रविवार को हिंसक टकराव में आठ लोगों की मौत हुई है। इस हिंसक झड़प के बाद जहाँ उत्तर प्रदेश में बवाल मचा हुआ है वहीँ कई अन्य शहरों और राज्यों में भी सियासी सरगर्मी बनीं हुई है। जिस कड़ी में विपक्षी पार्टियां भी अपनी रोटियां भुनाने में लगीं हैं।
जिसके चलते आज कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी लखीमपुर जाने के लिए निकलीं लेकिन उन्हें सीतापुर के हरगांव में पुलिस ने हिरासत में ले लिया। लखनऊ में धरने पर बैठे अखिलेश यादव को हिरासत में ले लिया गया है। वहीं केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्र टेनी के बेटे आशीष मिश्र के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया गया है। एडीजी कानून व्यवस्था प्रशांत कुमार ने बताया है कि लखीमपुर खीरी बवाल में कुल आठ लोगों की मौत हुई है। इसमें चार किसान के अलावा दो भाजपा कार्यकर्ता, एक ड्राइवर और एक पत्रकार भी मारे गए हैं।
यूपी के लखीमपुर खीरी को लेकर इस बवाल पर आज सोमवार शाम को सरकार ने हिंसा में जान गंवाने वाले सभी लोगो के परिजनों को 45 लाख का मुआवज़ा देने की बात कही है। इसके अलावा प्रियंका गांधी वाड्रा के पति रॉबर्ट वाड्रा ने आरोप गढ़ते हुए कहा है कि उत्तर प्रदेश पुलिस ने लखीमपुर खीरी में हिंसा के शिकार लोगों के परिवारों से मिलने जा रहीं उनकी पत्नी और अखिल भारतीय कांग्रेस समिति की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा को के साथ हाथापाई और बत्तमीजी की हरकत की है।
यह बदसलूकी की हरकत प्रशासन द्वारा करने का आरोप वाड्रा ने लगाया है। आपको बतादें लखीमपुरखीरी की हिंसात्मक घटना के बाद आज सोमवार सुबह राजधानी लखनऊ के गौतमपल्ली थाने में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के खिलाफ धारा 144 के उल्लंघन का मुकदमा दर्ज हुआ है। आगजनी के लिए सपा कार्यकर्ताओं पर भी मुकदमा दर्ज हुआ है। यह हिंसा अब खत्म नहीं हो रही है जिसके चलते आठ लोगों की मौत के मामले में सोमवार को अब एक क्रास एफआइआर भी दर्ज कराई गई है। भाजपा नेता की ओर से दूसरे पक्ष के अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव को हिरासत में लिए जाने के बाद लखनऊ के साथ ही बनारस में भी सियासी पारा चढ़ गया। जिलेभर में सपा कार्यकर्ताओं में आक्रोश देखा गया। जिला मुख्यालय से लेकर ग्रामीण इलाकों तक पार्टी कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान पुलिस ने सपा के दर्जन भर से ज्यादा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को हिरासत में ले लिया।लखीमपुर खीरी हिंसा में मारे गए लोगों के शव के पोस्टमार्टम के लिए तीन डॉक्टरों की टीम गठित की गई है।लखीमपुर खीरी में हुई हिंसा के विरोध में सोमवार को करनाल हाईवे को किसानों ने जाम किया हुआ है।
लखीमपुर खीरी में हुई घटना के बाद मथुरा के कांग्रेस महानगर कार्यालय पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बनाए गए प्रतीकात्मक पुतले को जलाने से पूर्व पुलिस ने उसे कांग्रेसियों से छीन लिया। पुलिस द्वारा कांग्रेसियों से पुतला छीनने के बाद कांग्रेसियों ने होली गेट पर बैठकर प्रदर्शन किया। लगभग 80 कांग्रेसी नेता और कार्यकर्ता भी हिरासत में लिए गए हैं। हरीश रावत पुलिस लाइन में धरने पर बैठे हैं।यूपी बुलंदशहर में भी पुतला छीनने पहुंचे वर्दी के बिना पुलिस वालों को मारा पीटा भी गया है।
खुर्जा के जेवर हवाई अड्डा चौराहे पर लखीमपुर खीरी में हुई घटना के विरोध में भाकियू कार्यकर्ता सरकार का पुतला दहन करने की तैयारी कर रहे थे। जानकारी होने पर खुर्जा कोतवाल नीरज कुमार फाेर्स के साथ पहुंचकर उनसे बात करने लगे।

