प्रदेश में बिजली खरीद पर खर्च हुए 1200 करोड़

बिजली खरीद व अन्य कार्यों में यूपीसीएल ने 1200 करोड़ का खर्चा किया है। जिसकी भरपाई उत्तराखंड विद्युत नियामक आयोग में अगली याचिका के माध्यम से होगी। निगम की बोर्ड बैठक में कंपनी के अकाउंट्स पास होने के साथ ही बैलेंसशीट पर मोहर लगाईं गई है। पर मुहर लग गई। बीते दिन शुक्रवार को यूपीसीएल की अध्यक्ष राधा रतूड़ी की अध्यक्षता में बोर्ड की बैठक की गई थी। 

बैठक में सबसे पहले निगम के अकाउंट्स पास हुए हैं। कंपनी की बैलेंसशीट भी पास की गई। इस दौरान ये बात भी सामने आई कि यूपीसीएल ने बिजली खरीद सहित विभिन्न मदों में 1200 करोड़ खर्च किए हैं जिनकी भरपाई की जरूरत है।
बैठक के बाद यूपीसीएल के एमडी अनिल कुमार ने कहा कि यह रकम ऐसी है, जिसकी वसूली होती है। लिहाजा, इसे घाटा नहीं कहा जा सकता। उन्होंने कहा कि आगामी पिटीशन में इसे शामिल भी किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *