कृषि कानूनों और केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्र टेनी की टिप्पणी पर घोर विवाद हो गया है यूपी के लखीमपुर खीरी में का विरोध कर रहे किसानों और मंत्री के बेटे के बीच रविवार को हिंसक टकराव में आठ लोगों की मौत के बाद उत्तर प्रदेश में कोहराम मचा हुआ है। सियासी उबाल के बीच कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी लखीमपुर जाने के लिए रवाना हुईं जरूर लेकिन उन्हें सीतापुर के हरगांव में पुलिस ने हिरासत में ले लिया था। लखनऊ में धरने पर बैठे अखिलेश यादव को भी पुलिस ने अपनी हिरासत लिया गया है। केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्र टेनी के बेटे आशीष मिश्र के खिलाफ हत्या का केस दर्ज हुआ है। रुद्रपुर के कलक्ट्रेट गेट पर भी आज किसान धरना दे रहे हैं। किसान प्रदर्शनकारी केंद्रीय गृह राज्य मंत्री को बर्खास्त करने और हत्यारों को फांसी देने की मांग कर रहे हैं। केंद्र और राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी जारी है।चंडीगढ़ में कांग्रेस नेता नवजोत सिद्धू भी कार्यकर्ताओं के साथ लखीमपुर खीरी की घटना की निंदा करते विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। दिल्ली में भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भारतीय जनता पार्टी के मुख्यालय के बाहर प्रदर्शन कर रहे हैं। आपको बतादें कि लखीमपुर खीरी में किसानों की मौत के बाद आज सुबह झांसी और ललितपुर में भी किसान और सपा नेता सड़क पर बैठे हैं। झांसी के इलाइट चौराहे पर सपा नेताओं का जोरदार प्रदर्शन हो रहा है। इस दौरान पुलिस ने दर्जनों सपा कार्यकर्ताओं और नेताओं को गिरफ्तार कर लिया। इन्हें पुलिस लाइन ले जाया गया। जहां सपाइयों और पुलिस के बीच तीखी नोंक-झोंक हुई। इसके अलावा आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने भी पुलिस लाइन में प्रदर्शन किया। वहीं कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी और महासचिव प्रियंका गांधी की गिरफ्तारी को लेकर कांग्रेस नेताओं ने भी प्रदर्शन किया।
उधर, ललितपुर में किसानों की मौत को लेकर घंटाघर पर सपा नेताओं ने प्रदर्शन किया। वहीं प्रदर्शन को लेकर पुलिस बल की तैनाती की गई।सुबह से ही किसानों और प्रशासन के बीच बातचीत जारी है। किसानों की मांग प्रशासन ने मांग ली है और एलान किया है कि मृतक किसानों के परिजनों को 45-45 लाख रुपये दिए जाएंगे। घायल किसानों को दस लाख देने की घोषणा की गई है। इसके साथ ही नई कमेटी का गठन किया जाएगा जो रिटायर्ड जज की अध्यक्षता में मामले की जांच करेगी। एडीजी प्रशांत कुमार ने बताया है कि दोषियों के खिलाफ केस दर्ज हो गया है, जांच जारी है। किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।रॉबर्ट वाड्रा ने कहा है कि प्रियंका गांधी कल रात में लखीमपुर खीरी के लिए निकलीं और उन्हें वहां रास्ते में बिना किसी वारंट या डॉक्यूमेंट के हिरासत में ले लिया गया, लेकिन वह हार नहीं मानेंगी। प्रियंका मृतकों के परिवारों से मिलकर ही प्रियंका वापसी करेंगी। उधर दूसरी तरफ,केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्र ने साफ़ तौर पर कहा है कि घटना के समय न तो उनका बेटा घटनास्थल पर मौजूद थे। मामले में जांच से सब सच सामने आ जाएगा। इस तरह की घटना से हमें फंसाने का प्रयास किया जा रहा है। साथ ही मंत्री अजय मिश्र ने ये भी कहा है कि किसान नेता राकेश टिकैत अराजतका फैला रहे हैं। किसानों के बीच में कुछ उपद्रवी घुस आए जिन्होंने पूरी घटना को अंजाम दिया। पूर्व मंत्री व कांग्रेस नेता नसीमुद्दीन सिद्दीकी भी सीतापुर पहुंच गए हैं। दूसरी तरफ लखीमपुर में बढ़ते हंगामे के बीच रेलवे ने लखीमपुर जानें वाली ट्रेनें रद्द की गयीं हैं।

