राहुल की लोकप्रियता से डर रही भाजपा : करन माहरा

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने सीएम धामी की तरफ से राहुल गांधी के अमेठी से चुनाव नहीं लड़ने वाले बयानबाजी की है। कहा, भाजपा का शीर्ष नेतृत्व राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा एवं बढ़ती लोकप्रियता से डर रहे हैं। भाजपा ने उनके खिलाफ एक अभियान चलाना शुरू किया है, उन्होंने कहा कि सीएम जैसे महत्वपूर्ण पद पर बैठे व्यक्ति को बयान देने से पहले पद की गरिमा को ध्यान रखना चाहिए। अमेठी लोकसभा सीट कांग्रेस एवं गांधी परिवार की परंपरागत सीट रही है।  इसके अलावा उपाध्यक्ष मथुरादत्त जोशी ने कहा कि, चाहे भाजपा की केंद्र सरकार हो, यूपी सरकार हो या उत्तराखंड सरकार हो, इन्होंने हमेशा झूठा प्रचार किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *