सौर ऊर्जा प्लांट लगाने वालों को अब एक अच्छी खबर है। अब इससे और अधिक कमाई की जा सकेगी। उत्तराखंड विद्युत नियामक आयोग ने इन प्लांट से पैदा होने वाली बिजली की कीमतें बढ़ गयीं हैं। पहली बार वर्चुअल नेट मीटरिंग व ग्रुप नेट मीटरिंग आई है जिससे उद्योग बची हुई बिजली यूपीसीएल के पास पावर बैंक करेंगे, उन्हें भी आयोग ने खुश करते हुए। उत्तराखंड विद्युत नियामक आयोग ने राज्य में नवीकरणीय ऊर्जा से संबंधित रेगुलेशन जारी की है। ये 2023 से 2028 तक के लिए लागू किए जाएंगे। इसके तहत सौर ऊर्जा प्रोजेक्ट लगाने वालों को अब उत्पादित बिजली पर 4.64 रुपये प्रति यूनिट की दर से कमाई होगी। इससे पहले दरों की कीमत 4.49 रुपये प्रति यूनिट थीं।उत्तराखंड सरकार की सौर ऊर्जा नीति के सभी बिंदुओं को सम्मिलित करते हुए ग्रीन एनर्जी रेगुलेशन को भी शामिल किया है। उद्योगपति ग्रीन ऊर्जा से अपने उद्योग चला सकेंगे।
प्रदेश में सोलर प्लांट लगाने वालों के लिए गुड न्यूज़

