कब बांधे भाई को राखी,शुभ मुहूर्त जानें 

भाई बहन के पवित्र रिश्ते का त्यौहार रक्षाबंधन का त्योहार हिंदू धर्म में बहुत पावन होता है। हर साल इस पर्व को बड़े ही धूम-धाम के साथ मनाया जाता है। बहनें अपने भाइयों की कलाई में राखी बांधती है और खुशहाली की कामना करतीं हैं। भाई बहन को उपहार देते हुए हमेशा उसकी रक्षा करने का संकल्प लेता है। 

 हिंदू पंचांग के मुताबिक़, भाई-बहन के प्रेम का प्रतीक रक्षाबंधन का त्योहार हर वर्ष श्रावण शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को मनाया जाएगा। डॉक्टर आचार्य सुशांत राज ने कहा कि इस बार रक्षाबंधन का त्योहार 30 और 31 अगस्त दो दिन मनाया जाएगा। रक्षाबंधन का पर्व श्रावण माह की पूर्णिमा तिथि और अपराह्र काल में मनाना शुभ होता है। डॉक्टर आचार्य सुशांत राज ने बताया कि इस बार रक्षाबंधन का त्योहार 30 और 31 अगस्त दो दिन मनाया जाएगा। रक्षाबंधन का पर्व श्रावण माह की पूर्णिमा तिथि और अपराह्र काल में मनाना शुभ होता है, इस बात का विशेष ध्यान देना चाहिए कि रक्षाबंधन भद्राकाल में न हो।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *