पूरा देश 77वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है, वहीँ प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज 77 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर परेड मैदान में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में ध्वजारोहण किया। साथ ही सीएम धामी ने सराहनीय सेवा पद से पुलिसकर्मियों को सम्मान से नवाजा। इससे पहले उन्होंने सीएम आवास में ध्वजारोहण कर वहां मौजूद लोगों को राष्ट्रीय एकता की शपथ भी दिलाई।
मुख्यमंत्री ने अवसर पर कहा कि अभी मानसून जारी है अतिवृष्टि से काफी नुकसान हुआ है। अतिवृष्टि से प्रदेश में हुए नुकसान का आकलन कराया गया है। मुख्यमंत्री ने प्रदेश में अतिवृष्टि से हताहत हुए लोगों के प्रति शोक संवेदना व्यक्त की है घरवालों को धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से कामना है।
कुछ अहम योजनाओं का एलान-
– मुख्यमंत्री जच्चा-बच्चा योजना शुरू की जाएगी जिसमें गर्भवती महिलाओं को एयरलिफट करने की व्यवस्था है। इसे 108 एंबुलेंस से जोड़ा जाएगा।
– कक्षा एक से 12 तक के छात्रों को हिंदी और अंग्रेजी दोनों माध्यमों में किताबें निशुल्क दी जाएंगी।
सस्ते दामों पर भवन निर्माण सामग्री घर पहुंचाने लिए पोर्टल तैयार होगा।
– अग्निवीर योजना को लेकर हुए आंदोलन में शामिल युवाओं पर दर्ज मुकदमें वापस की जाएंगे।
– राज्य के प्रमुख चौराहों का नाम प्रदेश की महान विभूतियों के नाम पर रखे जाएंगे।
– विधवा महिलाओं को रोजगार देने के लिए सीएम एकल स्वरोजगार योजना शुरू होगी।
– मुख्यमंत्री पर्वतीय विकास योजना के अंतर्गत दोनों मंडलों में एक-एक मॉडल सिटी तैयार होगी।
– बस्तियों के बच्चों के लिए जल्द ही मोबाइल आंगनबाड़ी केंद्र शुरू होंगे।
– विकासनगर में यमुना के किनारे हरिपुर में पौराणिक मंदिरों का स्वरूप बदला जाएगा।
– सीमांत क्षेत्रों के जनजाति गांव के विकास की योजना तैयार होगी।
– एक से अधिक प्रतियोगिता में पास हुए युवाओं के लिए प्रतीक्षा सूची जारी की जाएगी। यूनिटी मॉल की स्थापना होगी।

