भारी बारिश के कारण बीते दिन रविवार को पहली बार देहरादून एयरपोर्ट पर हवाई यातायात पर ज़्यादा दिक्कत हुई है। प्रयागराज, हैदराबाद और दिल्ली की तीन उड़ानों को दिल्ली डायवर्ट किया गया। जयपुर वाली फ्लाइट को रद्द कर दिया गया। भारी बारिश के कारण रविवार को पहली बार देहरादून एयरपोर्ट पर हवाई यातायात सबसे अधिक प्रभावित रहा है।
विमानन कंपनी इंडिगो की प्रयागराज वाली फ्लाइट को सुबह 10.55 बजे देहरादून एयरपोर्ट पर लैंड करना था मौसम के कारण फ्लाइट आसमान में काफी देर चक्कर काटते रही और फिर दिल्ली डायवर्ट हो गई। फ्लाइट लैंड नहीं हो पाई। फिर दोबारा इसे जयपुर के लिए डायवर्ट किया गया, शाम 3.05 बजे विस्तारा की दिल्ली वाली फ्लाइट ने आसमान में चक्कर लगाते हुए दो बार एयरपोर्ट पर लैंडिंग का प्रयास किया।

