प्रदेश निवेशक सम्मेलन: कब होगी एंबेसडर मीट,रोड शो की डेट फाइनल 

वैश्विक निवेशक सम्मेलन के लिए रोड शो का शेड्यूल बना लिया गया है। आगामी 14 व 15 सितंबर को दिल्ली में कर्टन रेजर और एंबेसडर मीट से रोड शो होगा। इतना ही नहीं बल्कि अमेरिका, दुबई और सिंगापुर में भी रोड शो के माध्यम से निवेशकों से वार्तालाप हो उन्हें उत्तराखंड में निवेश के लिए कहा जाएगा। 

इसपर सरकार ने इंवेस्टर्स समिट के लिए भारतीय उद्योग परिसंघ को इंडस्ट्री पार्टनर करार दिया है। ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट के लिए मुख्य सचिव डॉ. एसएस संधु की अध्यक्षता में गठित उच्चाधिकार प्राप्त समिति की बैठक में लिए गए निर्णयों को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इजाजत देदी है। आठ व नौ दिसंबर को एफआरआई देहरादून में इंवेस्टर्स समिट का मुख्य कार्यक्रम होगा। मुख्य कार्यक्रम की तिथि में बदलाव किया जा सकता है।

 कब कहा होगा रोडशो –

नौ अक्तूबर को उद्योग मुंबई, 12 अक्तूबर को आवास विभाग चंडीगढ़, 17 अक्तूबर को आईटी विभाग बंगलुरु, 26 अक्तूबर को स्वास्थ्य विभाग चेन्नई, 31 अक्तूबर को उद्योग विभाग अहमदाबाद, तीन नवंबर को उद्योग विभाग हैदराबाद में रोड शो होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *