आज राहुल गाँधी ने संसद में अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा की है। दूसरे दिन आज भी इसपर चर्चा जारी है। अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान भाजपा पर बरसते हुए राहुल गांधी ने कहा कि आप देशभक्त, देशप्रेमी नहीं, आप देशद्रोही हो। इसलिए प्रधानमंत्री मणिपुर नहीं गए और पीएम ने मणिपुर में हिन्दुस्तान को मार दिया है। हत्या है ये।
राहुल के सामने जवाब देने उत्तरी केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने पलटवार किया और बोलीं कि यहां दिल्ली में सिख बच्चों के अंगों को काटकर उनकी मां के मुंह में ठूंसा गया।केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज शाम 4 बजे सदन में कांग्रेस जवाब लेकर उतरेंगे। स्मृति ईरानी ने कहा कि त्रिलोकपुरी में तीस औरतों को इकट्ठाकर गांव में ले जाकर दुष्कर्म किया गया। एक महिला ने कहा कि उसका सामूहिक दुष्कर्म किया गया, उसके सामने उसके बेटे को जला दिया गया। मैं जोड़ों के दर्द पर भाषण नहीं दूंगी, इतना जरूर कहूंगी कि जिन वादियों को हिंदुस्तान ने खून से सना देखा है, जब ये इन वादियों में गए, तब ये बर्फ के गोलों के साथ खेल रहे थे। जब प्रधानमंत्री ने 370 को हटाया, तब तस्वीर बदली। आज जो सदन से भागे है उनसे मेरा कहना है कि अब धारा 370 कभी नहीं लौटेगी। कश्मीरी पंडितों को धर्म बदलो, या कश्मीर छोड़ो या यहीं मरो कहने वाला अब कोई बचेगा नहीं।

