कांग्रेस नेता राहुल गांधी अविश्वास प्रस्ताव को लेकर आज बुधवार को लोकसभा में चर्चा करेंगे। लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी ने कहा है कि राहुल दोपहर 12 बजे लोकसभा में संबोधित करेंगे साथ ही भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने आज संसद परिसर में कांग्रेस पर निशाना साधा है और उन्होंने भारत छोड़ो की बात कहते हुए कहा है कि “इन 75 सालों में कांग्रेस और उनके समर्थन वाली पार्टियों ने देश को तीन चीजें दीं जो देश को दीमक की तरह खा रही हैं। एक है वंशवाद…दूसरा है भ्रष्टाचार… तीसरा है तुष्टीकरण… अल्पसंख्यकों को गुमराह करके वोट बैंक की राजनीति हो रही है और वे देश में नीतियों को लागू नहीं होने दे रहे।”भाजपा सांसद निशिकांत दुबे के राहुल गांधी पर दिए बयान को लेकर कांग्रेस नेता उदित राज ने प्रतिक्रिया दी है।
आज लोकसभा में अविश्वास पर बोलेंगे राहुल गांधी

