रुड़की में हादसा हुआ है जहां जहां भगवानपुर औद्योगिक क्षेत्र में बुहाना के पास आज मंगलवार की सुबह एक दवा फैक्टरी में भीषण आग लग गई। इस दौरान वहां काम कर रहे कर्मचारी और अधिकारियों की अफरातफरी मच गई आग पर फायर ब्रिगेड की टीम ने करीब चार घंटे बाद काबू पाया। खबर है कि आज मंगलवार सुबह यश फार्मा फैक्टरी में कर्मचारी काम कर रहे थे। सात बजे अचानक आग लगने से सब इधर उधर भागने लगे। टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग लगातार बढ़ती गई। करीब चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। फैक्टरी में लाखों का नुकसान हुआ है।
रुड़की : दवा फैक्टरी में लगी आग,लाखो का नुकसान

