पेपरफ्राई के सीईओ अंबरीश मूर्ति का निधन 

दुखद खबर मिल रही है पेपरफ्राई के सीईओ अंबरीश मूर्ति का निधन हो गया है उनकी लेह में दिल का दौरा पड़ने से मौत हुई है। कंपनी के सहसंस्थापक आशीष शाह ने खबर साझा की है। अम्बरीष 51 वर्ष के थे। पेपरफ्राई की स्थापना से पहले, अंबरीश ने भारत, फिलीपींस और मलेशिया में ईबे के लिए कंट्री मैनेजर के बतौर काम किया था। इससे पहले, मूर्ति लेवी स्ट्रॉस इंडिया के ब्रांड लीडर थे, जो ब्रांड के लिए उत्पाद विकास, विपणन और खुदरा रणनीतियों के लिए जिम्मेदार थे।  इंटरनेट उद्योगों में सामान्य प्रबंधन का 27 साल का अनुभव था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *