मॉर्निंग वॉक पर निकले लोग दहशत से तब डरे जब अचानक हाथी सड़क पर आ धमके। हड़कंप मच गया जहां लोगों ने भाग कर अपनी जान बचाई। हाथी वाहनों के पीछे दौड़ लगाने लगे लोग भाग कर अपनी जान बचाने लगे। चालकों ने गाड़ी की रफ्तार बढ़ाई , लेकिन फिर भी हाथियों ने एक वाहन को नुकसान पहुंचाया है। जैसे ही वन विभाग की टीम को खबर हुई तो वो मौके पर आए और तत्काल हाथियों को जंगल में खदेड़ा। रेंजर कोटद्वार अजय ध्यानी ने बताया कि हाथी ने बोलेरो वाहन को क्षतिग्रस्त किया है
हाथियों ने अचानक मारी बीच सड़क एंट्री, भागे लोग

