रुद्रपुर : बस ने सात साल की बच्ची को कुचला

रुद्रपुर के प्रीत विहार में दुखद हादसा हुआ है जहां जहां यहां की एक निजी स्कूल की बस से 7 साल की बच्ची को कुचल दिया है। बच्ची की मौत हो गई है। आक्रोशित परिजनों और मोहल्लेवासियों ने चालक से मारपीट कर बस पर पथराव करते हुए जमकर हंगामा किया है। मासूम का शव सड़क पर रखकर जाम लगा है। पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच कईं बार झड़प हुई और चार घंटे तक चले हंगामे के बाद लोग किसी तरह शांत हुए और पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। 

ऐसे हुआ हादसा –

मूल रूप से गांव बावनपुर बिलासपुर जिला रामपुर निवासी संजीव शर्मा फाजिलपुर महरौला में पत्नी और तीन बच्चों के साथ रहते हैं। संजीव सिडकुल की एक फैक्टरी में नौकरी करते हैं। पत्नी भी नौकरी करतीं हैं। बीते दिन शुक्रवार सुबह करीब सात बजे पत्नी काम पर जाने के लिए निकली और पीछे से उनकी सात वर्षीय सबसे छोटी बेटी नेहा आ बस की चपेट में आ गई सरकुचलनें से उसकी मौत हो गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *