15 दिन के भीतर जवाब नहीं तो रजनी भंडारी के खिलाफ कार्रवाई 

चमोली जिले की जिला पंचायत अध्यक्ष रजनी भंडारी के विरुद्ध काईवाई होने आसार है। गढ़वाल कमिश्नर की जांच पूरी होने के बाद शासन ने नोटिस भेजकर उनसे 15 दिन के भीतर जवाब मांगा है। अपर सचिव पंचायतीराज ओंकार सिंह ने बताया जवाब मिलने के बाद आगे की कार्यवाही की जाएगी । चमोली जिला पंचायत अध्यक्ष रजनी भंडारी पर वर्ष 2012-13 की नंदा देवी राजजात यात्रा के दौरान टेंडर प्रक्रियाओं में अनियमितता का आरोप है। जिला पंचायत के कार्यकाल में न्यूनतम निविदादाता के स्थान पर मनमाने तरीके से उच्च दर प्रस्तुत करने वाले निविदादाताओं को चयनित करने के बाद अनुबंध किया गया है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *