नैनीताल लोकसभा सीट पर पूर्व सांसद एनडी तिवारी के परिवार से दावेदारी की मांग उठी है। परिवार के लोगों ने कहा है कि इस सीट पर एनडी तिवारी सांसद रहे हैं, उनके परिवार से ही किसी को टिकट दिया जाना चाहिए । इधर एनडी तिवारी के रिश्तेदार कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता दीपक बल्यूटिया ने कहा है तो इस सीट से दावेदारी कर कांग्रेस में हड़कंप मचा हुआ है।
नैनीताल लोकसभा सीट की पहचान देश के जाने-माने नेता एनडी तिवारी से भी रही है। वो इस सीट से कई बार सांसद रहे । नैनीताल दुर्गा दत्त एनडी तिवारी के सगे सम्बन्धी हैं। उन्होंने कहा कि इस सीट से उनके ही परिवार के किसी व्यक्ति को टिकट देना चाहिए ताकि एनडी तिवारी ने जनता के लिए जो सपने देखे थे वो पूरे हो। एनडी तिवारी के संबंधी दीपक बल्यूटिया ने साफ़ तौर कहा है कि अगर पार्टी उन्हें मौका दे तो वह नैनीताल से अगला लोकसभा का चुनाव लड़ेंगे। दीपक अगले निकाय चुनाव में कांग्रेस से मेयर पद के लिए टिकट मांग सकते हैं।

