भारत की सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले जा रहे डे/नाइट टेस्ट में शतक लगाकर एक नया इतिहास रचा है। जिसके बाद वो अब भारत की पहली महिला क्रिकेटर हैं,जिन्होंने डे/नाइट टेस्ट मैच में शतक जड़कर इतिहास रच दिया है। इसके अलावा वह भारत की पहली खिलाड़ी हैं जिन्होंने ऑस्ट्रेलिया के विरुद्ध टेस्ट मैच में शतक जड़ा है। आपको बतादें कि यह मंधाना का पहला टेस्ट शतक था। ऑस्ट्रेलिया की सरजमीं पर टेस्ट क्रिकेट में शतक लगाने वाली स्मृति भारत की पहली बल्लेबाज हैं। इसके अलावा वह पहली नॉन इंग्लिश महिला बल्लेबाज हैं जिन्होंने कंगारूओं की धरती पर शतक लगाया। स्मृति मंधाना ने अपना शतक चौका मारकर किया है। उन्होंने यह स्कोरिंग शॉट ऑस्ट्रेलिया की गेंदबाज एलियस पेरी की गेंद पर लगाई। मंधाना ने पहला टेस्ट शतक 170 गेंदों पर कम्प्लीट किया। उनके इस शतक के जरिए टीम इंडिया बड़े स्कोर की तरफ अग्रसर है।
स्मृति मंधाना ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत की तरफ से क्रिकेट के तीनों प्रारूपों में सबसे ज्यादा व्यक्गित स्कोर बनाने वाली पहली महिला खिलाड़ी हैं। कंगारू महिला टीम के खिलाफ उनका स्कोर 108 रन नाबाद टेस्ट, 102 रन वनडे और टी-20 इंटरनेशनल में 66 रन बनाए हैं। स्मृति मंधाना दुनिया की पहली बल्लेबाज बन गई हैं जिन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सबसे ज्यादा व्यक्तिगत स्कोर बनाया है।
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले जा रहे डे/नाइट टेस्ट में शतक लगाकर स्मृति मंधाना नें रचा इतिहास

