टॉस इंग्लैंड के पाले में,पहले बल्लेबाजी करेगी इंडियन टीम

इंग्लैंड के कप्तान “जो रूट” ने आज दूसरे टेस्ट में टॉस जीते हैं लेकिन पहले बॉलिंग करने का फैसला लिया है। भारतीय टीम आज के मैदान में पहले बल्लेबाजी पर उतरेगी। इस मैच में इंग्लैंड ने अपनी टीम में तीन बदलाव किए हैं जबकि भारतीय टीम में एक बदलाव हुआ है। डैन लॉरेंस, जैक क्राउले और स्टुअर्ट ब्रॉड की जगह मोईन अली, हसीब हमीद और मार्क वुड को टीम में शामिल किया गया है। भारत ने शार्दुल ठाकुर की जगह इशांत शर्मा को टीम में लिया है। 

आज का यह टेस्ट मैच अभी तीन बजकर 20 मिनट पर शुरू होना था लेकिन अब यह मैच अभी तीन बजकर 45 मिनट पर शुरू हो गया है। इसी बीच बारिश भी लॉर्ड्स में हो रही है। भारतीय समय के मुताबिक तीन बजकर 20 मिनट पर टॉस होने की संभावना है। विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के अंतर्गत चल रही इस सीरीज में दोनों टीमों को बराबर अंक दिए गए। भारत ने सात वर्षों से किसी भी टेस्ट मैच पर विजय हांसिल नहीं की है। भारत यहां सिर्फ दो मैच जीत पाया है। धोनी की कप्तानी में सात पहले टीम इंडिया ने यहां जीत दर्ज की थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *