Kargil Vijay Diwas: सीएम धामी ने दी श्रद्धांजलि,परिजनों की किया सम्मानित 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज बुधवार को कारगिल विजय दिवस के उपलक्ष्य में भारतीय सेना के अदम्य साहस व शौर्य को सादर नमन किया। सीएम ने आज राजधानी के गांधी पार्क स्थित शहीद स्मारक स्थल पर कारगिल शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। और साथ ही शहीदों के परिजनों को सम्मानित किया।  अवसर पर सीएम धामी ने कहा कि  कारगिल युद्ध में भारतीय सेना ने पराक्रम की नई परिभाषा लिखकर गौरव बढ़ाया है। सेना ने कारगिल में यह दिखाया कि कोई दुश्मन हमारी तरफ आंख उठाकर नहीं देख सकता। इस दौरान उन्होंने हरबर्टपुर और डीडीहाट में सैनिक कल्याण कार्यालय खोलने का एलान किया। उन्होंने सैनिक कल्याण विभाग और जिला प्रशासन को शहीद स्मारकों की देखरेख के भी निर्देश दिए हैं। 

सीएम धामी बोले कि ऐसे आयोजन इसलिए भी जरुरी है, भावी पीढ़ी इस शौर्य गाथा को जाने । इसे अपने मानस पटल,अपनी स्मृति में रखें। आने वाली कई पीढ़ियां इससे प्रेरणा लेती रहेंगी। उत्तराखंड के वीर हमेशा बलिदान देने में आगे रहे हैं। उनके साहस के असंख्य किस्से सैन्य इतिहास में दर्ज हैं। उनकी स्मृति को हम कभी मिटने नहीं देंगे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सेना सक्षम और सशक्त हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *