मुख्यमंत्री धामी ने की अमित शाह से मुलाकात

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली दौरे पर रविवार रात केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मिलने पहुंचे। सूत्रों के अनुसार, दोनों नेताओं के बीच राज्य के राजनीतिक व समसामयिक मुद्दों पर चर्चा हुई। समान नागरिक संहिता पर भी बातचीत हुई।  राज्य में प्रस्तावित मंत्रिमंडल विस्तार के संबंध में भी सीएम ने शाह से मार्गदर्शन के लिए कहा है। सीएम के अलावा शाह से उत्तराखंड में यूसीसी का ड्राफ्ट तैयार करने के लिए गठित समिति की अध्यक्ष व कुछ सदस्यों ने भी भेट की है। 15 जुलाई तक सरकार को रिपोर्ट मिल जाएगी, लेकिन शुरुआती तेजी के बाद रिपोर्ट अटक गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *