मणिपुर जैसी दूसरी घटना आई सामने, क्या हुआ मामला?

पश्चिम बंगाल में हावड़ा के मालदा  मणिपुर जैसा ही मामला हुआ है, जहां मालदा के बामनगोला थाना क्षेत्र के पकुआहाट इलाके में चोरी के आरोप में दो आदिवासी महिलाओं को स्थानीय लोगों ने निर्वस्त्र किया और  जूतों- लातों से जमकर पीटा। घटना का वीडियो वायरल हुआ है। यह घटना 19 जुलाई की है। वीडियो में साफ दिख रहा है कि दो महिलाओं को कुछ महिलाएं जमकर पिटाई लगा रहीं हैं। पुलिस को इस तरह की कोई शिकायत नहीं मिली है। पुलिस का ये भी कहना है कि वायरल वीडियो देखने के बाद ही उन्हें इस घटना का पता चला। 

दो महिलाओं को चोरी करते हुए पकड़ा गया और स्थानीय लोगों ने उन्हें बेरहमी से पीटा। महिला और दुकानदारों ने उनकी पिटाई की थी। महिलाएं चोरी करते हुए पकड़ी गई थीं, वे भाग गईं और उन्होंने डर से शिकायत भी दर्ज नहीं कराई। पुलिस का कहना है कि स्वत संज्ञान में लेकर मामला दर्ज हुआ और कार्रवाई होगी। 

 बीजेपी ने कहा –

भाजपा के सह प्रभारी अमित मालवीय ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर हमला बोला और कहा कि बंगाल में आतंक बरपा हुआ हैं मुख्यमंत्री को उस पर सख्त प्रतिक्रया देनी चाहिए थी लेकिन वो शांत हैं। क्योंकि इससे एक मुख्यमंत्री व गृह मंत्री के रूप में उनकी विफलता उजागर होती।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *