राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल ने मणिपुर में शांति रखने के लिए कायम करने का रास्ता बताया है। सिब्बल ने आज शनिवार को मणिपुर में आगे बढ़ने का एकमात्र रास्ता मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह को हटाने और राष्ट्रपति शासन लगाने को कहा है। गौरतलब है कि तीन मई को राज्य में जातीय हिंसा भड़कने के बाद से 160 से अधिक लोगों की जान चली गई है और कई लोग घायल हुए हैं। तीन मई को मैतेई समुदाय की अनुसूचित जनजाति की स्थिति की मांग के विरोध में पहाड़ी जिलों में आदिवासी एकजुटता मार्च निकाला गया था। मणिपुर के मामलें पर बोलने के बाद सिब्बल ने ये भी कहा कि , निर्भया के बाद से कुछ भी नहीं बदला है। उन्नाव, हाथरस, कठुआ, बिलकिस (दोषियों की रिहाई)। बेटी बचाओ पीएम जी!
सिब्बल ने की सीएम को बर्खास्त करने और राष्ट्रपति शासन की मांग

