प्रदेश का अंकिता हत्याकांड आज भी सभी के बीच चर्चाओं का मुद्दा बना हुआ है इसपर वर्तमान में अपडेट की बात करें तो, अब मामलें में अदालत में अंकिता भंडारी हत्याकांड मामले की पैरवी के लिए सरकार ने अधिवक्ता अवनीश नेगी को सरकारी वकील नियुक्त किया गया है। अंकिता के पिता वीरेंद्र सिंह भंडारी की इच्छा से नए वकील की नियुक्ति की है। इस संबंध में शासन ने आदेश जारी हुए हैं। इस हत्याकांड पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शुरू से सख्ती से लेते हुए राजस्व पुलिस से रेगुलर पुलिस को ट्रांसफर कराया।
ये था पूरा मामला –
दरअसल, 24 सितंबर 2023 की ह्त्या हुई थी, प्रदेश बेटी अंकिता भंडारी वनंतारा रिसॉर्ट की रिसेप्शनिस्ट थीं। अंकिता को आखिरी बार पुलकित आर्य के साथ रिसॉर्ट में 18 सितंबर 2022 को देखा गया। उनका शव छह दिन बाद 24 सितंबर को चिल्ला पावर हाउस के पास शक्ति नहर से पुलिस को मिला था। मुख्य आरोपी पुलकित ने खुद को पाक-साफ दिखाने के लिए राजस्व पुलिस में अंकिता की गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज कराई थी। अंकिता के परिवार वालों का आरोप था कि इस मामले में राजस्व पुलिस पहले हाथ पर हाथ धरे बैठी रही ।

