पाकिस्तान ने बनाए 40/2, राजवर्धन ने लिए 2 विकेट 

इमर्जिंग एशिया कप में आज भारतीय टीम पाकिस्तान से मैच खेल रही है। यश ढुल कप्तानी के चलते भारत ए की युवा टीम लगातार पांच मैच अपनी पारी में ला चुकी है। और अब छठी जीत भी अपने हिस्से लाना चाहती है। अगर बाते करें पाकिस्तान की तो पाकिस्तान ए की कोशिश भारत को हराकर लगातार तीसरी जीत हासिल करने की है। 

पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया है और पाकिस्तान ए की टीम ने पावरप्ले में दो विकेट खोकर 40 रन बनाए हैं। कप्तान सैम अय्यूब और यूसुफ खाता खोले बिना हंगरगेकर के एक ही ओवर में आउट हो गए हैं। इसके बाद से शाहिबजादा और हसीबुल्ला ने पाकिस्तान की बागडोर अपने हाथ ली है। दोनों अच्छी साझेदारी कर अपनी टीम को मुश्किल से बाहर निकाल रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *