कपिल सिब्बल ने उठाई आवाज़,क्यों पार्टी छोड़कर जा रहे लोग ?

नई दिल्ली : नवजोत सिंह सिद्धू के कांग्रेस पार्टी से इस्तीफ़ा देने के बाद अब पार्टी के वरिष्ठ चिंता में हैं। जिसके मद्देनज़र पार्टी में घमासान मचा हुआ है। पार्टी की मौजूदा स्थिति से वरिष्ठ नेता ख़ासा नाराज़ है। इस कड़ी में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कपिल सिब्बल ने इसे लेकर जल्द से जल्द कांग्रेस कार्यकारिणी की बैठक बुलाने की मांग की है। साथ ही सिब्बल ने सवाल उठाया कि पार्टी में अध्यक्ष भी नहीं है। 
सिब्बल ने ये भी कहा कि लोगों के कांग्रेस छोड़ने पर खुद से सवाल है। ज्योतिरादित्य सिंधिया, जितिन प्रसाद पार्टी छोड़कर चले गए। लोगों का पार्टी से जाना बंद नहीं हुआ तो पार्टी का भारी नुकसान होगा। मैं पार्टी का नुकसान होते नहीं देख पा रहा हूँ। मैं पार्टी के साथ हूं, किसी व्यक्ति के साथ नहीं। 
सिब्बल ने ये भी कहा कि मैंने कभी पार्टी के खिलाफ कुछ नहीं कहा। उन्होंने मजबूत विपक्ष की बात उठाते हुए कहा कि कांग्रेस को मजबूत होना होगा। उन्होंने ये भी कहा है कि हम उनमें से नहीं हैं जो पार्टी छोड़कर कहीं चले जाएंगे। हम मजबूत हैं। जो लोग पार्टी नेतृत्व के करीब थे उन्होंने ही पार्टी छोड़ी है और जिन्हें करीबी नहीं समझा जाता है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *