उत्तराखंड में सूख रहे जल स्रोतों के संरक्षण की दिशा में सरकार शीघ्र ही एक प्राधिकरण का गठन करेगी। इसका प्रस्ताव मंत्रिमंडल की बैठक में लाया जाएगा। हरेला पर्व की शुरुआत करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खुद इसकी जानकारी दी। वन विभाग की ओर से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज, रायपुर में आयोजित कार्यक्रम में धामी ने कहा कि हरेला पर्व सुख, समृद्धि, शांति, पर्यावरण और प्रकृति संरक्षण का प्रतीक है। हरेला पर्व परिवर्तन का भी सूचक है। उत्तराखंड प्राकृतिक रूप से समृद्ध राज्य है। हरेला एक ऐसा ही पर्व है.राज्य की गैर हिम नदियों का ग्रीष्मकालीन प्रवाह बहुत कम रह गया है। कार्यक्रम में करीब 500 पौधे रोपे गए।
इस बार हरेला की थीम ‘जल संरक्षण एवं जलधाराओं के पुनर्जीवन’

