आज सोमवती अमावस्या, हरिद्वार में उमड़ा हुजूम 

आज सावन का दूसरा सोमवार भी है,और सोमवती अमावस्या भी है। आज बड़ी संख्या में श्रद्धालु स्नान के लिए धर्मनगरी हरिद्वार पहुंचे हैं। इस दौरान गंगा घाटों में पानी कम होने से श्रद्धालुओं को परेशानी भी उठा रहे हैं। सिल्ट आने के कारण गंगनहर बंद कर दी गई है। 

वहीं कल से पुरुषोत्तम मास शुरू होगा। अब कोई तीज या त्योहार नहीं पड़ेगा। पुरुषोत्तम मास जिसे अधिक मास बोलते हैं। हिंदू पंचांग में 13 महीनों को गिना जाता है। पुरुषोत्तम मास प्रत्येक तीसरे वर्ष आता है।  सोमवार रात 10 बजे तक हरिद्वार शहर क्षेत्र में सभी भारी वाहनों का प्रवेश बंद है। 1150 मुख्य आरक्षी एवं आरक्षी, 11 कंपनी पीएसी, सात कंपनी सीपीएमएफ, 1360 रिक्रूट आरक्षी, दो एटीएस टीम की तैनात की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *