प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फ्रांस दौरे पर हैं। राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने बीते दिन गुरुवार को भारतीय पीएम को फ्रांस के सर्वोच्च सम्मान ग्रैंड क्रॉस ऑफ द लीजन ऑफ ऑनर से सम्मान दिया था। आज पीएम मोदी बैस्टिल दिवस परेड में मुख्य अतिथि बतौर पहुंचे हैं।
फ्रांस में बैस्टिल डे परेड में आज भारतीय नौसेना के जवान भी मौजूद हैं। जहां एक जवान ने कहा है कि “हमने आज के दिन के लिए पिछले एक महिने से तैयारी की है और बहुत गर्व हैं कि फ्रांस की इतनी महत्वपूर्ण परेड में हिस्सा ले रहे हैं और वह भी अपने देश के प्रधानमंत्री के सामने।” वहीं भारतीय नौसेना में वायु संचालन अधिकारी दिशा ने कहा, “मुझे बहुत खुशी हो रही है और हम बहुत जोश में है। हम अपना अच्छा प्रदर्शन देंगे। हम 107 साल बाद फिर उसी जगह परेड करेंगे, जहां मेरी पलटन के पूर्वजों ने परेड किया था।

