देश पर मंडराया खतरा, 75 जिलों को चेतावनी  

देश में भारी बारिश से राज्यों का बुरा हाल है , अब ये बारिश का पानी और तटबंध टूटने की वजह से करीब करीब 72 फीसदी जिले अत्यधिक बाढ़ की चपेट में आ सकते हैं ऐसी खबर है, लेकिन उनमें से केवल 25 फीसदी में ही स्तर के बाढ़ पूर्वानुमान केंद्र या पूर्व चेतावनी प्रणालियां हैं। एक नई रिपोर्ट में आज गुरुवार यह जानकारी दी गई है। स्वतंत्र नीति अनुसंधान थिंक टैंक ‘द काउंसिल ऑन एनर्जी एनवायरनमेंट एंड वाटर’ की रिपोर्ट के अनुसार, बाढ़ के उच्च जोखिम के बावजूद बाढ़ की प्रारंभिक चेतावनी प्रणाली के मामले में असम, बिहार, उत्तर प्रदेश, ओडिशा और सिक्किम सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाले राज्य हैं।   हिमाचल अभी बड़े पैमाने पर बाढ़ से जूझ रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *