महाराष्ट्र के नासिक जिले में शिवसेना विधायक सुहास कांडे को धमकी भरा फोन आया। ये फोन किसी आम अपराधी का नहीं बल्कि अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा राजन के भतीजे का था। फोन पर धमकी मिलने के बाद विधायक ने नासिक पुलिस कमिश्नर के पास शिकायत दर्ज की है।
नासिक जिले के नंदगांव विधानसभा क्षेत्र से विधायक सुहास कांडे की ओर से दर्ज कराई जा चुकी इस शिकायत में है कि उनके मोबाइल नंबर पर सोमवार देर रात एक फोन आया,फोन करने वाला व्यक्ति ने खुद का नाम अक्षय निकाल्जे कहता है और उसने बताया कि वह अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा राजन का भतीजा है। विधायक के दिए गए बयान के अनुसार, कॉल करने वाला व्यक्ति उनसे हाईकोर्ट में दायर की गई याचिका को वापस लेने का दबाव डाल रहा था। विधायक ने ये भी आरोप लगाया है कि नासिक डिस्ट्रिक प्लानिंग कमेटी को जो फंड मिल रहा है वो उसका बंटवारा बराबर तरीके से नहीं कर रही है। इसको लेकर उनकी ओर से एक याचिका हाईकोर्ट में दर्ज कराई गई है। इसी याचिका को वापस लेने के लिए धमकी भरा कॉल किया गया था।
विधायक सुहास के पास जो कॉल आई उसमें अंडरवर्ल्ड डॉन के भतीजे ने कहा कि “अगर मैं याचिका वापस नहीं लेता हूं तो मेरे व मेरे परिवार के लिए ठीक नहीं होगा। पुलिस कमिश्नर दीपक पांडेय का कहना है कि विधायक के पास आए फोन की जांच की जा रही है, धमकी देने वाला व्यक्ति खुद को छोटा राजन का भतीजा कह रहा था।
शिव सेना विधायक को छोटा राजन के भतीजे ने दी धमकी,जानिए क्या है मामला ?

