मथुरा : कलयुग में जहां अपराध है द्वेष है वहीँ अब भी भक्ति का अनूठ प्रमाण देने वाले कई सच्चे भक्त भी मौजूद है , सच्ची भक्ति बिना दिखावे के एक भक्त की श्रद्धा सामने आई है। बांके बिहारी मंदिर में वैसे तो लाखों भक्त आते हैं, लेकिन बुधवार को एक ऐसा भक्त प्पहुंचा जिसनें भगवन बांके बिहारी को पूरे 85 लाख का हार बनवाकर चढ़ाया। भक्त के हाथों डेढ़ किलो वजन का सोने का हार था। वो चाहता था कि सेवायत हार बिहारी जी को धारण कराए। लेकिन उसकी एक शर्त भी थी कि उसका नाम किसी को भी बताया न जाए।
बीते दिन बुधवार शाम शयनभोग सेवा के दौरान मंदिर में रायपुर निवासी श्रद्धालु परिवार दर्शन करने पहुंचा सेवायत से ठाकुर जी को सोने का हार धारण कराने की विनती की। मंदिर में उपस्थित सैकड़ों श्रद्धालुओं मौजूद थे। 85 लाख रुपये की कीमत का हार देख सभी हैरान खड़े रहे। इस हार को तैयार करने में एक माह का समय लगा। मंदिर प्रबंधक मुनीश शर्मा ने बताया कि ठाकुर बांकेबिहारीजी को श्रद्धालु द्वारा सोने का हार अर्पित करने की जानकारी मिली है।

