चंडीगढ़ : अभी तक आपने वरिष्ठ कर्मचारियों वृद्धों को पेंशन लेते सूना होगा लेकिन अब हरियाणा में कुंवारों को भी पेंशन मिलेगी। चंडीगढ़ में एक मीडियाकॉन्फरेंस में प्रदेश सीएम मनोहर लाल ने 45-60 आयु वर्ग तक के कुंवारे महिला-पुरुष के लिए 2750 रुपये की पेंशन देने का एलान किया है। इसका लाभ 180000 से कम वार्षिक आय वाले युवाओं को ही मिलेगा। इसके अलावा 40-60 आयुवर्ग तक के तीन लाख वार्षिक आय तक के विधुर को भी अब हरियाणा सरकार पेंशन देगी। कुंवारों को पेंशन देने वाला हरियाणा पहला राज्य बन गया है।
कुंवारों को पेंशन देगा ये राज्य, हुई घोषणा

