ग्रह मंत्री ने गहलोत को बताया नंबर वन भ्र्ष्टाचारी 

आज शुक्रवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह राजस्थान के उदयपुर के दौरे पर हैं। ग्रह मंत्री चेतक सर्किल स्थित गांधी ग्राउंड में जनसभा को संबोधित करने पहुंचे हैं। सभा को संबोधित करते हुए गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत बिना मतलब इस उम्र में घूमने में लगे हैं। कोई उन्हें इस सभा का वीडियो दिखाए, ताकि उन्हें असलियत का पता चले। इससे पहले उदयपुर एयरपोर्ट पर उतरे गृह मंत्री अमित शाह का पार्टी नेताओं ने जोरदार तरीके से स्वागत किया। यहां कई बड़े नेता भी उपस्थित रहे। उन्होंने यहां तक भी कह डाला कि अशोक गहलोत भ्रष्टाचार में नंबर वन हैं। 

पीएम मोदी ने देश को दी सुरक्षा- 
गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी ने नौ साल में देश को सुरक्षित किया है। मनमोहन सिंह की सरकार के दौरान पाकिस्तान से रोजना हमल होते थे, हमारी सरकार ने पाक को घर में घुसकर मारा। आज देश में आतंकी हमलों पर रोक लगी है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *