आज सप्ताह के आखिरी दिन शुक्रवार को शेयर बाजार में भारी तेजी देखी गई , बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप अपने ऑल टाइम हाई 295.72 लाख करोड़ रुपये तक जा पहुंचा। इससे शेयर बाजार में उछाल आया है। उधर सेंसेक्स अपने लाइफटाइम हाई पर है। शेयर बाजार में लगातार तीसरे दिन मजबूती देखी गई है। शुरुआती कारोबार में 30 शेयरों का सेंसेक्स इंडेक्स 499.42 अंकों यानी 0.78 प्रतिशत की तेजी के साथ अपने अब तक के उच्चतम स्तर 64,414.84 अंकों पर पहुंचा। बाजार को इक्विटी शेयरों में मजबूती का सहारा मिला। मार्केट कैप उछलकर 2,95,72,338.05 करोड़ रुपये हो गया है।
आज बाजार में सेंसेक्स में इंफोसिस, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, महिंद्रा और महिंद्रा, इंडसइंड बैंक, एचसीएल टेक्नोलॉजिज, टेक महिंद्रा, मारुति, विप्रो, एचडीएफसी बैंक और एचडीएफसी के शेयरों में काफी तेजी है इसके अलावा आईटीसी, भारती एयरटेल, आईसीआईसीआई बैंक और टाटा स्टील के शेयर गिरे हैं। टोक्यो का बाजार लाल निशान पर देखा गया। रुपया डॉलर के मुकाबले 0.02 (-0.02%) अंकों की कमजोरी के साथ 82.04 रुपये के स्तर पर ट्रेड कर रहा है।

