नैनीताल रोड पर मौजूद चार मंजिला इमारत में शार्ट सर्किट से आग लग गई है। इमारत में निजी बैंक, शराब की दुकान और एक रेस्टोरेंट है। बिल्डिंग में मौजूद लोग बाहर भागे। तीन लोग भीतर ही फंस हुए थे। दमकलकर्मियों ने आग बुझाने के साथ ही तीन लोगों को सकुशल बचाया। इमारत के बाहर खड़ीं पांच बाइक-स्कूटी आग की चपेट में आ गई। भीषण आग पर काबू पाने के लिए दमकलकर्मियों को दो घंटे का समय लग गया। इमारत के बाहर पीवीसी फाइबर में शॉर्ट सर्किट के चलते आग लग गई और कुछ ही देर इमारत के बाहर की ओर आग की ऊंची-ऊंची लपटें उड़ने लगीं। जब जाकर आग बुझ पाई। इस दौरान घटनास्थल पर लोगों की भीड़ लगी रही।
चार मंजिला इमारत में भीषण आग,अंदर फसे लोग

