राममंदिर कार्य में तेजी, फर्श पर 95 हजार वर्गफीट संगमरमर

राममंदिर के भूतल की छत का कार्य पूरा कर लिया गया है। अब राममंदिर के फर्श निर्माण की तैयारी तेज हो गई है। इसके लिए फर्श की मैपिंग जारी हुई है। राममंदिर की फर्श मकराना के संगमरमर से सजाई जाएगी। फर्श में कुल 95,300 वर्गफीट संगमरमर का प्रयोग होगा। फर्श में जो संगमरमर लगेगा उसकी मोटाई 35 एमएम होगी। फर्श में अलग-अलग आकार के संगमरमर लगाए जाएंगे। जिसके लिए इंजीनियर मैपिंग कर रहे हैं।  संगमरमर की सुंदरता बढ़ाने के लिए इस पर इन-ले-वर्क किया जा रहा है। 
इन-ले-वर्क में मार्बल की खोदाई कर उसमें कलर स्टोन लगता है। कलर स्टोन से फूल पत्तियों व रंग-बिरंगी चित्रकारी को सफेद मार्बल पर उकेरा जाता है। फर्श पर जड़ने के बाद यह किसी भी इमारत की खूबसूरती में चार चांद लगा दिए जाते है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *