बिपरजॉय से बचाव के लिए सुरक्षाबल हुए तैनात

गुजरात के तटों की तरफ तेज़ी से आ रहे चक्रवात बिपरजॉय खतरनाक रूप में बदलता जा रहा है। आज शाम कच्छ के जखाऊ में जमीन से टकराने की संभावना है। मौसम विभाग ने इससे भारी तबाही की चेतावनी भी दी है। कच्छ और सौराष्ट्र क्षेत्रों के लिए रेड अलर्ट बताया है। किसी भी हालात से निपटने के लिए गुजरात और महाराष्ट्र में राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल की कई टीमें तैयार हो चुकीं हैं। सेना भी तैयार है। विंग कमांडर एन मनीष का कहना है कि गुजरात के साथ-साथ कई जगहों पर राहत स्तंभों को लगाया गया है।  इसलिए जनता को होने वाली परेशानियों को कम करने के लिए सभी सशस्त्र बल जो सेना, नौसेना, वायु सेना और भारतीय तट रक्षकों ने खुद की कमर कसी है। वह स्थानीय लोगों की हर संभव सहायता करने के लिए तैयार है। वलसुरा में 15 राहत दल तैनात किए गए। ये अधिकारी लोगों को सहायता प्रदान करने के लिए तैयार हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *