शिक्षा विभाग में हुए अधिकारियों के तबादले,पढ़े सूची !

शिक्षा विभाग में तबादले हुए है जिनमें शासन ने समग्र शिक्षा अभियान के उप राज्य परियोजना निदेशक जीतेंद्र सक्सेना को रुद्रप्रयाग और उप शिक्षा निदेशक नागेंद्र बर्तवाल को नैनीताल जिले का जिला शिक्षाधिकारी बनाया है। जीतेंद्र की तैनाती डीईओ बेसिक और नागेंद्र की डीईओ माध्यमिक के पद दिया है इसके अलावा अधिकारियों सहित कुल 14 अधिकारियों के तबादले ;हुए हैं। 
 शिक्षा सचिव रविनाथ रामन की तरफ से जानकारी के अनुसार डीईओ बेसिक पौड़ी गढ़वाल शिवपूजन सिंह को विद्यालयी शिक्षा परिषद रामनगर नैनीताल में संयुक्त सचिव, डीईओ बेसिक बागेश्ववर दलेल सिंह राजपूत को डीईओ माध्यमिक ऊधमसिंह नगर, बाध्य प्रतीक्षा में चल रहे बीईओ अतुल सेमवाल को अगस्त्यमुनि रुद्रप्रयाग का खंड शिक्षाधिकारी पद दिया गया है।

दिनेश सती को बागेश्वर, खानपुर हरिद्वार, चंदन सिंह बिष्ट को चौखुटिया अल्मोड़ा, आकाश सारस्वत को बाजपुर ऊधमसिंह नगर, मंजू भारती को डोईवाला देहरादून का खंड शिक्षा अधिकारी ,सत्य नारायण को कोटबाग नैनीताल, नरेश हल्दयानी को चंबा टिहरी गढ़वाल, सुदर्शन सिंह बिष्ट बनाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *