‘आप’ नेता सत्येंद्र जैन को अंतरिम जमानत मिली 

नई दिल्ली : आम आदमी पार्टी के नेता और दिल्ली के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत पहुंची है। सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें अंतरिम जमानत दे दी है। कोर्ट ने कहा कि आप नेता सत्येंद्र जैन को मेडिकल आधार पर शर्तों के साथ जमानत दी जाएगी। सत्येंद्र जैन को 10 जुलाई को कोर्ट में स्वास्थ्य रिपोर्ट कोर्ट में जमा करने के  बोला गया है। इससे पहले 18 मई को सुप्रीम कोर्ट ने मामले में ईडी को नोटिस जारी किया था। सत्येंद्र जैन छह अप्रैल को दिल्ली हाईकोर्ट से जमानत याचिका खारिज होने के बाद सुप्रीम कोर्ट पहुंचे थे। 

सुप्रीम कोर्ट ने AAP नेता सत्येंद्र जैन को चिकित्सकीय आधार पर शर्तों के साथ 6 हफ्ते की अंतरिम जमानत मिली है। लेकिन दिल्ली से बाहर नहीं जा सकते। सत्येंद्र जैन पिछले एक साल से जेल में हैं। उन्हें मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने पिछले साल 30 मई को गिरफ्तार किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *