किश्तवाड़ : जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में 4 लोगों की मौत हो गई है। यहां के केशवन बहलना क्षेत्र में एक टेंट पर पेड़ गिरने की वजह से चार लोगों की मौत हो गई। घटना कल यानी बुधवार देर रात की है। बता दें कि को जम्मू-कश्मीर में भारी बारिश हो रही थी। इसी दौरान एक परिवार जंगल वाले इलाके में टेंट लगाकर रह रहा था। अचानक टेंट पर पेड़ गिरा जिससे चार लोगों की मौत हो गई।
जिन 4 लोगों की मौत हुई है उनमें से तीन महिलाएं शामिल हैं। ये सभी कठुआ जिले के रहने वाले थे। इनकी पहचान भी कर ली गई है। मारे गए लोगों में 55 साल के नाजिर अहमद, उनकी पत्नी अनवर बेगम(42 वर्ष), शोकत अहमद (26 वर्ष) की पत्नी और शकील बानो (17 वर्ष) शामिल है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया। इसके बाद शवों को अस्पताल ले जाया गया।
जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में बड़ा हादसा,4 की मौत

