आज उत्तराखंड बोर्ड परीक्षाओं के नतीजे घोषित हो गए हैं। प्रदेश भर के 2,59,439 विद्यार्थियों ने बोर्ड परीक्षा दी थी। आज माध्यमिक शिक्षा निदेशक सीमा जौनसारी बोर्ड सभागार में परीक्षाफल का ऐलान किया है। हरिद्वार की सरस्वती विद्या मंदिर भेल सेक्टर-2 की कशिश कांडपाल ने उत्तराखंड बोर्ड की हाईस्कूल की परीक्षा में हरिद्वार जिला टॉप किया है। प्रदेश के पहले पांच टॉपर में भी उन्होंने पांचवां स्थान पाया है। कशिश ने 98 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। इस बार इंटरमीडिएट की परीक्षा में 1,27,324 छात्र-छात्राएं शामिल हुए थे। परीक्षाफल 80.98 प्रतिशत रहा। इस बार हाईस्कूल की परीक्षा में 1,32,115 छात्र-छात्राएं बैठे थे। परीक्षाफल 85.17 प्रतिशत रहा है। इंटरमीडिएट में उधम सिंह नगर के जसपुर की छात्रा तनु चौहान ने 97.60 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रदेश में सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया।हाईस्कूल में टिहरी गढ़वाल के सुशांत चंद्रवंशी ने 99% अंक प्राप्त कर प्रदेश में टॉप किया।
UK Board Result : 10वीं में टिहरी के सुशांत और 12वीं में तनु ने किया टॉप

