कांग्रेस सांसद की फिसली ज़ुबान,पीएम मोदी को कही ये बात

नई दिल्ली : कुछ दिनों पहले ही रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने 2000 के नोट को बंद करने का फैसला लिया है। कांग्रेस इस फैसले पर सरकार को घेरे हुए है। वहीं पश्चिम बंगाल कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष और सांसद अधीर रंजन चौधरी ने विवादित बयान दिया है। उन्होंने इस फैसले को लेकर कहा है कि देश की अर्थ व्यवस्था अभी ठीक नहीं है। ऐसे में 2000 का नोट बंद करने का फैसला बिल्कुल गलत है। उन्होंने कहा कि ये मोदी नहीं है लेकिन पगला मोदी हैं.
संसद के अंदर आपने गई बार अधीर रंजन चौधरी को सरकार पर हमला करते सुना होगा। अधीर कई बार अपने विवादित बयानों को लेकर बुरी तरह फंस चुके हैं। उनके ताजा बयानों पर आगे सियासत तेज होना तय है। उन्होंने कहा कि 2 हजार का नोट बंद करने का फैसला नासमझी भरा है। उनको ये फैसला नहीं करना चाहिए। इसके साथ ही लोकसभा चुनावों को लेकर उन्होंने कहा कि कांग्रेस ही विपक्षी पार्टियों का चेहरा होगी।