दिल्ली की तिहाड़ जेल में एक कैदी ने फांसी लगा ली है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच लग गई हैं। कैदी के आत्महत्या करने की वजह अभी सामने नहीं निकल पाई है। मृतक की पहचान जावेद (26) के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, 22 मई को कैदी जावेद को अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश -2 (एफटीसी) दक्षिण ने दोषी ठहराया था। इसके बाद उसे सेंट्रल जेल नंबर 8/9 में लाया गया था। सोमवार शाम करीब पांच बजे कॉमन टॉयलेट एरिया में फांसी लगाकर आत्महत्या की है।
तिहाड़ जेल में कैदी ने आत्महत्या की,जांच में पुलिस

