नई दिल्ली : कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की जीत के बाद अब तक सीएम चहेरे को लेकर अटकले बनी हुईं हैं ,अभी तक कांग्रेस सरकार नहीं बना सकी है। आज बुधवार सुबह होते ही एक बार फिर ‘कर्नाटक का सीएम कौन बनेगा’ इस पर चर्चा शुरू हो गई है। कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल दिल्ली में यूपीए अध्यक्ष और पार्टी सांसद सोनिया गांधी से मिलने उनके जनपथ आवास पर पहुंचे हैं। कर्नाटक के मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा पर कांग्रेस पार्टी में लगातार बातचीत चल रही है। इस बीच कर्नाटक के नवनिर्वाचित विधायक कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के आवास पर आए हैं। सोनिया गांधी और राहुल गांधी के साथ बातचीत के बाद अंतिम फैसला लेंगे। कहा जा रहा है कि जल्द ही कर्नाटक के अगले मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा कर दी जाएगी।
कांग्रेस आज करेगी मुख्यमंत्री के नाम का एलान

